मेरठ के रेड लाइट एरिया में छापा मारने पहुंची पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
झारखंड से लापता किशोरी की तलाश में बृहस्पतिवार को एएचटीयू थाना और पुलिस टीमों ने कबाड़ी बाजार स्थित रेड लाइट एरिया में छापा मारा। हालांकि सूचना लीक होने पर कोठों पर ताले लटके मिले। करीब एक घंटे की खानापूर्ति के बाद पुलिस वापस लौट गई।
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) ने मेरठ पुलिस को सूचना दी थी कि झारखंड की एक किशोरी दस महीने पहले लापता हुई थी। जिसके कबाड़ी बाजार मेरठ स्थित एक कोठे पर होने की सूचना है। जिस पर एसएसपी डीसी दूबे ने थाना एएचटीयू की प्रभारी रश्मि चौधरी को कोठों पर छापा मारकर किशोरी बरामद करने के निर्देश दिए थे। पुलिस के अनुसार छापामारी की सूचना लीक होने के चलते अधिकांश कोठों पर ताले लटके मिले। जिसके कारण पुलिस टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।