फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक के बीच बदमाशों ने की लूटपाट

Wed, 14 Dec 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगल पांडे नगर में मंगलवार दोपहर सड़क के बीचोबीच बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार सेल्समैन और उसके ड्राइवर से लूटपाट कर ली। दोनों की कनपटी पर पिस्टल लगा दी, जिसको देखकर लोगों की भीड़ लग गई। बदमाशों ने धमकी दी कि अगर कोई भी आगे बढ़ा तो उसको गोली मार देंगे। बदमाशों की बाइक की चाबी गुम हुई तो उन्होंने एक छात्र को थप्पड़ मारकर उसकी बाइक छीन ली।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर सेक्टर-3 निवासी त्रिलोक चंद जैन चमन बीड़ी के सेल्समैन हैं। मंगलवार दोपहर 1:10 बजे  त्रिलोक चंद अपने ड्राइवर आरिफ निवासी ढिवाईनगर, नौचंदी के साथ नैनो गाड़ी से फूलबाग कॉलोनी से पैसा एकत्र कर लौट रहे थे। मंगल पांडे नगर स्थित सम्राट पुलिया के पास पुलिस चेक पोस्ट के सामने ही हथियारों से लैस दो बदमाशों ने नैनो के सामने अपनी बाइक लगा दी। इससे पहले सेल्समैन व उसका ड्राइवर कुछ समझते कि दोनों बदमाशों ने उनकी कनपटी पर पिस्टल तान दी।
बदमाशों ने धमकी दी कि अगर आवाज निकाली तो गोली मार देंगे। बदमाशों ने नैनो में रखा नोटाें से भरा बैग उठा लिया। जिसमें करीब 25 हजार रुपये, कागज और चाबी थी। सेल्समैन व ड्राइवर की कनपटी पर पिस्टल तनी देखकर वहां से गुजरते लोगों की भीड़ लग र्गई। दोनों बदमाशों ने खुद को घिरा देखा तो उन्होंने पब्लिक को भी धमकी दी कि अगर कोई आगे बढ़ा तो गोली मार देंगे। इतना सुनकर लोग आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।
विज्ञापन


थप्पड़ मारा और बाइक छीनी
लूटपाट के दौरान बदमाशों की अपाचे बाइक की चाबी गुम हो गई। करीब तीन मिनट तक बदमाशों ने चाबी ढूंढी, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद बदमाशों ने भीड़ में बाइक लिए खडे़ एक छात्र रोहित पुत्र राजपाल निवासी गेसूपुर भावनपुर को थप्पड़ मारा और उसकी बाइक छीनकर ले गए। रोहित एनएएस कॉलेज में एम कॉम का छात्र है। कॉलेज से पढ़कर वह घर जा रहा था।

पुलिस ने नहीं कराई चेकिंग
बदमाशों के भागने के बाद लोगों ने कंट्रोल रूम पर लूट की सूचना दी। यूपी 100 की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर नौचंदी पुलिस को सूचना दी। बावजूद पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेकिंग तक नहीं कराई। वारदात के दौरान कार्यवाहक एसओ नौचंदी पुलिस लाइन में एसएसपी के साथ क्राइम मीटिंग में थे। करीब पांच मिनट बाद सीओ सिविल लाइन ने एसएसपी को लूट के बारे में बताया।

25 मिनट बाद पहुंची पुलिस
लूट की सूचना पर 25 मिनट बाद नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सेल्समैन, ड्राइवर और छात्र को लेकर नौचंदी थाने लाई। सीओ सिविल लाइन डॉ. अरविंद कुमार और कार्यवाहक एसओ अजय चौधरी ने तीनों से घंटो पूछताछ की। पुलिस बार बार एक ही सवाल करती रही कि आखिर उनकी गाड़ी के सामने बाइक लगाकर बदमाशों ने लूट कैसे कर ली। बदमाशों का पब्लिक ने विरोध क्यों नहीं किया।

बदमाशों की बाइक पर फर्जी नंबर
नौचंदी पुलिस बदमाशों की अपाचे बाइक  थाने ले आई। बाइक पर डिस्कवर बाइक का नंबर लिखा था, जो कुलदीप त्यागी के नाम से है। सीओ सिविल लाइन अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है। घटनास्थल पर कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है। पुलिस मामले का जल्द खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें