फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने किया ऐसा मजाक, युवक ने लगा ली फांसी

Wed, 15 Feb 2017 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ईशापुरम कॉलोनी में प्रेम प्रसंग के चलते एक इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया गया कि प्रेमिका ने मजाक में छात्र से जहर खाने की बात कही थी, जिसके बाद से वह डिप्रेशन में था। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


गंगानगर थाना क्षेत्र की ईशापुरम कॉलोनी में पंकिल (19) पुत्र स्वर्गीय शिवकुमार अपनी नानी रानी देवी के साथ रहता था। जबकि मां सुषमा दो बेटे पीयूष और पारस के साथ गाजियाबाद में रहती है। परिजनों के मुताबिक पंकिल ने इंटरमीडिएट का प्राइवेट फार्म भरा था और फिलहाल वह पीएल शर्मा रोड स्थित एक इंस्टीट्यूट में इंग्लिश स्पीकिंग का कोर्स कर रहा था। गंगानगर थाना एसओ मोहम्मद असलम के मुताबिक पंकिल का इंस्टीट्यूट की एक छात्रा के साथ दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन दिन से वह डिप्रेशन में था। सोमवार रात करीब 11 बजे वह पहली मंजिल पर बने अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह छह बजे नानी कमरे में पहुंची तो पंकिल का शव फंसे से लटका हुई था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
प्रेमिका ने किया था नाटक
परिजनों के मुताबिक पंकिल के पिता हरिद्वार के ललताना पुल क्षेत्र निवासी शिवकुमार की मौत हो चुकी है। बचपन से ही पंकिल नानी साथ रहता था। 10 फरवरी को पंकिल की मां सुषमा का जन्मदिन था। उस दिन उसके पास फोन आया और वह जन्मदिन का कार्यक्रम बीच में छोड़कर गाजियाबाद से कार द्वारा मेरठ आ गया। रास्ते में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें पंकिल को मामूली चोटें आई। पुलिस की मानें पंकिल को फोन कर उसकी प्रेमिका ने जहर खाने की बात कही थी। इसकी रिकॉर्डिंग पंकिल ने परिजनों को भी सुनाई थी। वहीं अगले दिन सुबह छात्रा ने कहा कि वह मजाक कर रही थी। जिसके बाद से पंकिल काफी डिप्रेशन में था।
विज्ञापन


फोन में लगा है लॉक
पुलिस ने छात्र के कमरे से उसका मोबाइल बरामद किया है, लेकिन मोबाइल में पैटर्न लॉक लगा था। परिजनों और पुलिस ने उसे खोलने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं खुल सका। पुलिस की माने तो छात्र के मोबाइल से आत्महत्या की असल वजह पता चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें