फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर से लेकर आ रहे थे 91 किलो चूरापोस्त, पुलिस ने इस तरह दबोच लिए

Wed, 15 Feb 2017 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियरपुर(पंजाब)
विज्ञापन
drugs
विज्ञापन
पंजाब के होशियारपुर में सीआईए स्टाफ ने कार में सवार तीन लोगों को काबू कर उनके कब्जे से 91 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। आरोपी श्रीनगर से यह चूरापोस्त लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन


एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि 14 फरवरी को इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह बल इंचार्ज सीआईए स्टाफ होशियारपुर के नेतृत्व में पुलिस पाटी ने गांव बूथगढ़ टी प्वाइंट के पास नाका लगाया था।

इस स्पेशल नाके के दौरान गांव बूथगढ़ की तरफ से आ रही क्वालिस को संदेह होने पर रोककर चेक किया गया। कार में आरोपी दर्शन कुमार निवासी जानीपुर कलोनी जम्मू, मुश्ताक अहमद डार निवासी वाकम थाना चाडला जिला बड़गाम व बशीर अहमद निवासी खरीबाग थाना चाडला जिला बड़गाम को काबू किया गया।
विज्ञापन


तलाशी लेने पर गाड़ी से 91 किलो चूरा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला है कि वह काफी समय से श्रीनगर से चूरापोस्त लाकर होशियारपुर में सप्लाई करते थे। आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें