फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Facebook पर आपत्तिजनक वीडियो से आक्रोश, हंगामा

Mon, 24 Jul 2017 09:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जाट समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी कर उसकी वीडियो क्लिप फेसबुक पर अपलोड करने का आरोप लगाकर समाज के लोगों ने परतापुर थाना घेर लिया। गुर्जर बिरादरी के गांव रिझानी और कुंडा गांव निवासी पांच युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने जांच के लिए मामला साइबर सेल भेज दिया है।
विज्ञापन


परतापुर क्षेत्र के गांव अच्छरौंडा निवासी रोहित राणा ने बताया कि शनिवार रात करीब 10:30 बजे उसने फेसबुक पर एक वीडियो देखी, जो रिझानी गांव के एक युवक की आईडी से अपलोड की गई थी। जिसमें उसके और जाट समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। जिसके बाद जाट समाज के युवकों ने परतापुर थाना पहुंचकर हंगामा किया। रोहित का आरोप है कि आरोपी युवकों ने एक जगह बैठकर ये वीडियो बनाई है और इसके बाद फेस बुक पर अपलोड की। आरोप है कि इस वीडियो से दो जातियों में वैमनस्य पैदा करने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें