फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़: 25 हजार के इनामी बदमाश पर पुलिस का सटीक निशाना, गोली लगने से घायल, फिर गिरफ्तार

Fri, 09 Aug 2019 01:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में एनकाउंटर का सिलसिला जारी है। मुजफ्फरनगर जनपद में शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। इसके अलावा एक सिपाही भी घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


बता दें कि भोपा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने तीन बदमाशों को घेर लिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू की। जिसमें गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश शाहनजर पुत्र नूर निवासी नन्हेड़ी थाना भोपा घायल हो गया। जबकि उसके दो साथी इरफान बसेड़ा व कयूम निवासी नन्हेड़ी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। वहीं मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हो गए। 

पुलिस के अनुसार इनामी बदमाश शाहनजर के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बाकी दो बदमाशों की तलाश में कांबिंग शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इन दो बदमाशों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें