फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को महिलाओं ने पीटा, बदमाश छुड़ाए   

Fri, 16 Feb 2018 03:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस कैप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मुंडाली में महिलाओं ने बृहस्पतिवार देर रात परीक्षितगढ़ थाना पुलिस टीम पर हमला कर दो बदमाशों को छुड़ा लिया। पुलिस ने बदमाशों को काफी तलाश किया, लेकिन सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन

एसपी देहात राजेश कुमार के मुताबिक परीक्षितगढ़ में आठ जनवरी को कल्लू के मकान में बदमाशों ने डकैती डाली थी। परीक्षितगढ़ पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़कर कुछ लूटा हुआ सामान बरामद किया था। बदमाशों ने मुंडाली के अजराड़ा गांव निवासी चमन, राशिद और शाहआलम का नाम बताया। जो डकैती में शामिल थे। बृहस्पतिवार देर रात परीक्षितगढ़ एसओ रितेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ चमन और राशिद को दबोचा। पुलिस लूटा हुआ सामान बदमाशों के घर से बरामद कर गाड़ी में भरने लगी। तभी महिलाओं ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पुलिस को दौड़ा दौड़ाकर पीटा और दोनों बदमाश छुड़ा लिए। पथराव में एसओ समेत पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए। सूचना पर सीओ सदर देहात विजय प्रकाश समेत कई थाने की पुलिस लेकर पहुंचे। सीओ के अनुसार  25 महिलाओं समेत 150 लोगों के खिलाफ मुंडाली थाने में रिपोर्ट लिखवाई जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें