फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को नशीली चाय पिलाकर फरार हुआ था शनि

Thu, 14 Jul 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कुख्यात शनि उर्फ चिड़ा पुलिसकर्मियों को नशीली चाय पिलाकर कस्टडी से फरार हुआ था। इस मामले में दरोगा समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ पल्लवपुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गई। पुलिस ने दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जमानत मिल गई। हालांकि 24 घंटे बीतने के बाद भी शनि का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

सहारनपुर निवासी बदमाश शनि उर्फ चिड़ा को मंगलवार को आगरा जेल से सहारनपुर में हत्या के मुकदमे में कोर्ट में पेश करने लाया गया था। शनि आगरा पुलिस लाइन के दरोगा प्रमोद कुमार और सिपाहियों उमाकांत शर्मा, महेश कुमार, जसवीर सिंह और दिनेश कुमार की कस्टडी में था।
पेशी के बाद जब उसे सहारनपुर से आगरा वापिस ले जाया जा रहा था तो वह मोदीपुरम में पीएसी नाले के पास वज्र वाहन यूपी 83जी 0313 से कूदकर फरार हो गया था। इन आरोपी पुलिसकर्मियों समेत आगरा के सिपाही सुनील कुमार के खिलाफ पल्लवपुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बताया गया कि सुनील की भी पेशी के दौरान ड्यूटी लगी थी, लेकिन वह गायब हो गया था।  एसओ पल्लवपुरम तेज सिंह यादव ने बताया कि दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जमानत मिल गई। वहीं, सीओ दौराला डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि शनि को पकड़ने के लिए सहारनपुर एसओजी और क्राइम ब्रांच मेरठ संयुक्त रूप से लगी है।
विज्ञापन


चाय पीने के लिए रुके थे ढाबे पर
मोदीपुरम। पुलिस के अनुसार मुजफ्फरनगर बाईपास स्थित न्यू ओम ढाबे पर सहारनपुर से आते हुए पुलिसकर्मियों ने वज्र वाहन को चाय पीने के लिए रोका था। इसी बीच बदमाश शनि ने कस्टडी से भागने की योजना बनाई थी। बदमाश के ही किसी परिचित ने चाय के पैसे ढाबे वाले को दिए थे। माना जा रहा है कि चाय में नशीला पदार्थ मिलाया गया था। जबकि पुलिसकर्मियों को इसका भी पता नहीं चल सका। जिससे पुलिसकर्मियों की लापरवाही साफ उजागर हो रही है। पल्लवपुरम पुलिस ने ढाबा संचालक अनुज को भी हिरासत में ले लिया है।

शनि पर दर्ज हैं 29 मुकदमे
मोदीपुरम। गोपाल नगर कॉलोनी, सहारनपुर निवासी शनि उर्फ चिड़ा पर देहात और नगर कोतवाली पर लूट, डकैती और हत्या के 29 मुकदमे दर्ज हैं। 2 मई 2014 को उसने अपने ही दोस्त शैरी का मर्डर कर दिया था। शैरी और शनि पहले एक साथ ही अपराध करते थे। लेकिन किसी वारदात को लेकर दोनों में अनबन हो गई थी। जिसके बाद शनि ने उसका दिनदहाड़े मर्डर कर दिया था। इस मामले में शनि को सजा होने वाली है। इस मर्डर के गवाहों को भी शनि कई बार हत्या करने की धमकी दे चुका है। जिसके चलते गवाहों में भी दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें