एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने किन्नर समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है। युवक अपने किन्नर दोस्त के साथ एक सप्ताह से होटल में रुका था।
लिसाड़ीगेट में लक्खीपुरा निवासी सारिक (23) पुत्र साहिल का शव सोमवार देर रात राहिल होटल में मिला था। 30 दिसंबर से साहिल व किन्नर एक साथ होटल में रुके थे। पुलिस कि अनुसार, युवक का शव कमरे के बाथरूम में मिला। पूछताछ में किन्नर दोस्त ने बताया है कि बाथरूम में गिरने से ही सारिक की मौत हुई है।
पुलिस का कहना है कि सारिक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगा पुलिस से शिकायत की, लेकिन मेडिकल थाने में कोई तहरीर नहीं दी। इंस्पेक्टर मेडिकल प्रमोद कुमार गौतम ने बताया कि किन्नर समेत पांच लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान नहीं मिले हैं।
यह भी पढ़ें: एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी शहजाद को दबोचा, दिया था इस बड़ी वारदात को अंजाम
कैसे हुई मौत, उलझा मामला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। ऐसे में पुलिस उलझ गई है। अगर सारिक बाथरूम में गिरा है तो रिपोर्ट में चोट आनी चाहिए थी। पीड़ित परिवार में भी इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति है।
यह भी पढ़ें: यूपी: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, महिलाओं समेत चार गिरफ्तार, छापते थे नकली नोट
जांच के बाद होगी कार्रवाई
पीड़ित परिवार की शिकायत पर किन्नर समेत पांच लोगों से पूछताछ चल रही है। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
- डॉ. एएन सिंह, एसपी सिटी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/