फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी में चल रही थी तमंचा फैक्टरी, पुलिस ने छापा मारकर हिस्ट्रीशीटर को दबोचा, हथियार बरामद

Tue, 24 Dec 2019 09:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शामली जनपद के कैराना में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दभेड़ी खुर्द में एक डेयरी पर छापा मारकर वहां तमंचे बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने भारी मात्रा में अधबने और तैयार तमंचे व तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है। जबकि उसके साथियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


एसपी विनीत जयसवाल ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से क्षेत्र के गांव दभेड़ी खुर्द में अवैध रूप से तमंचा बनाने की सूचना मिली। छापामारी के दौरान गांव में एक डेयरी के अंदर बने कमरे में तमंचे बनाने की फैक्टरी मिली। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बने, अधबने तमंचे और उपकरण आदि बरामद किए हैं। एक आरोपी सरवर पुत्र कामिल निवासी गांव दभेड़ी खुर्द थाना कैराना को गिरफ्तार किया। आरोपी कैराना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर हैं। जिस पर जनपद शामली सहित दिल्ली में भी मुकदमे दर्ज हैं। फैक्टरी से पांच तमंचे 315 बोर, एक बंदूक 12 बोर, एक बंदूक पौना 12 बोर, 6 तमंचों की नाल 12 बोर, 5 नाल 315 बोर, 24 तमंचे की बॉडी, दो कारतूस 12 बोर, एक ड्रिल मशीन, एक वेल्डिंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक कटर, हथौड़ी और ब्लेड आदि उपकरण बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: आईएसआईएस को भी सप्लाई होते रहे हैं किठौर से असलहे, फिर सवालों के घेरे में मेरठ पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की दबिश के बाद टूटी नींद
तीन साल पहले तत्कालीन एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने गांव दभेड़ी खुर्द और खुरगान में बडे़ स्तर पर छापा मार कर करीब 350 तमंचे व मस्कट पकड़ी थीं। उस समय पुलिस ने दभेड़ी खुर्द में सरवर के मकान पर भी छापा मारा था, लेकिन वह मौके से फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने सरवर को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जो जमानत पर बाहर आया हुआ था।

दभेड़ी खुर्द गांव को लेकर कैराना पुलिस सतर्क नहीं थी। यही वजह थी कि चार दिन पूर्व दिल्ली पुलिस ने दभेड़ी खुर्द और रामड़ा में दबिश देकर चार आरोपियों को तमंचे आदि के साथ पकड़ा था। इसमें कैराना पुलिस की कलई खुल गई थी। दिल्ली पुलिस के आइना दिखाने के बाद कैराना पुलिस की नींद टूटी और मंगलवार को ये कार्रवाई की।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें