एसएसपी ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जनपद में अभियान चलाया गया। जिसमें अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह पुलिस ने दबोचा है। उक्त आरोपियों की निशानदेही पर जिलेभर में धरपकड़ का अभियान चलाया गया। जिसमें एक के बाद एक 54 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। वहीं आरोपियों की निशानदेही पर जिले में चोरी के 125 वाहन, 16 तमंचे, 31 कारतूस, चार चाकू, 44 बिना नंबर की प्लेट समेत अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह अंतर्राज्यीय है, जो कि मेरठ के अलावा कई जिलों में वाहन चोरी की वारदात करता था।
यह पकड़े गए आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी शाकिर निवासी श्यामनगर लिसाड़ीगेट, नीरज निवासी बागड़ियान मोहल्ला ब्रह्मपुरी, शिवा निवासी ब्रह्मपुरी, विकास निवासी गौतमनगर ब्रह्मपुरी, शुऐब निवासी जाकिर कॉलोनी लिसाड़ीगेट, रमीज निवासी सराय बहलीम कोतवाली, जुबैर निवासी पल्लवपुरम, कपिल उर्फ हवलदार निवासी मलियाना टीपीनगर, मोनू उर्फ मनोज निवासी कलछीना भोजपुर गाजियाबाद, विकास शर्मा निवासी चंद्रलोक टीपीनगर, शुऐब निवासी सौफीपुर पल्लवपुरम, रोहित निवासी रिठानी परतापुर, महेश निवासी गगोल परतापुर आदि समेत 54 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/