फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो थानों की पुलिस को चकमा देकर भागा कपिल

Thu, 29 Sep 2016 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कई मामलों में वांछित शातिर कपिल मंगलवार रात दो थानों की पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। वहीं पुलिस उसकी तलाश में रात भर चेकिंग करती रही। बताया गया कि पुलिस हिरासत से फरार हुए कपिल की इंचौली थाना क्षेत्र के महल गांव में रिश्तेदारी है। मंगलवार रात होंडा सिटी कार में सवार कपिल की लोकेशन लावड़ क्षेत्र में मिली थी। उसे पकड़ने के लिए इंचौली और दौराला थाने की पुलिस के साथ एसओजी ने मुख्यमार्गों पर चेकिंग शुरू कर दी। इसकी भनक लगते ही कपिल दोनो थानों की पुलिस को चकमा देकर जंगल के रास्तों से कार को दौड़ाते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन

वहीं पुलिस लावड़-दौराला मार्ग पर देर रात तक उसको तलाशती रही। सूत्रों के अनुसार करीब 15 दिन पहले भी पुलिस और एसटीएफ ने कपिल की गिरफ्तारी के लिए गंगानगर में जाल बिछाया था, लेकिन तब भी वह फरार हो गया। उधर, सीओ दौराला डॉ. अरविंद कुमार का कहना है कि कपिल की कोई सूचना नहीं थी। मंगलवार रात केवल रूटीन चेकिंग की गई थी। हालांकि पुलिस और एसओजी कपिल की तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें