फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में दबोचा गया फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी, पिस्टल बरामद, आरोपी से पूछताछ जारी

Tue, 25 Jun 2019 10:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
एसपी शैलेश कुमार पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत शहर में फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर दो लोगों से हजारों रुपए ठगी करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। उसके कब्जे से पुलिस का फर्जी आई कार्ड और पिस्टल बरामद हुई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


एसपी शैलेश कुमार पांडेय को कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि शहर में फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर एक युवक लोगों से रुपए की ठगी कर रहा है। एसपी ने आरोपी को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम बनाई। 

वहीं मंगलवार को पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। उसके पास से पुलिस का फर्जी आई कार्ड व पिस्टल बरामद हुई। आरोपी से पूछताछ के बाद कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार रोरिया ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी युवक बड़ौत के बड़का रोड का रहने वाला है। वह फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर बागपत में दिल्ली रोड पर स्थित एक होटल संचालक एवं एक कपड़ा शोरूम मालिक से हजारों रुपए ठग चुका है। पिस्टल लगाकर घूमता था। उसने पिस्टल अपने दोस्त से ली थी। पुलिस ने उसके दोस्त को भी हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें