फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान नौजवान किसान ने नहर में कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संगरूर। कर्ज से परेशान गांव चट्ठे सेखवां के नौजवान किसान ने मंगलवार को नहर में कूदकर जान दे दी। सरपंच ने कर्ज माफ करने के साथ मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

सरपंच किरनजीत कौर ने बताया कि गांव का 31 वर्षीय किसान राजिंदर सिंह कर्ज के कारण मानसिक तौर पर परेशान था। इसी परेशानी के चलते उसने शेरों रजवाहे में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि राजिंदर सिंह के सिर पर पांच लाख के करीब बैंकों व अन्य का कर्ज चढ़ा हुआ था और उसके पास 15 बीघा जमीन थी, जिसमें से सात बीघा जमीन बिक चुकी थी। राजिंदर सिंह की पत्नी सरबजीत कौर कैंसर की बीमारी के कारण दो साल पहले मौत का शिकार हो गई थी। राजिंदर सिंह के पिता देव सिंह की एक साल पहले मौत हो चुकी थी। अब सिर्फ उसका आठ साल का लड़का और बजुर्ग माता अमरजीत कौर ही घर में रह गए हैं। सरपंच किरनजीत कौर, सुखदेव सिंह, बिक्कर सिंह व अन्यों ने सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार को बनता मुआवजा देने के साथ कर्ज माफ किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें