बागपत में कोतवाली पुलिस ने बाघू रोड से मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी जुबेर को गिरफ्तार किया। वह दो माह पहले बंदपुर-काठा मार्ग पर मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग कर भाग निकला था। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस व चोरी की बाइक बरामद हुई। पुलिस ने बदमाश को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि आठ जुलाई को काठा-बंदपुर मार्ग पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने महताब उर्फ डैनी पुत्र रियासत निवासी पंडियो वाला मोहल्ला किठौर जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया। जबकि उसका साथी जुबेर पुत्र नजीर निवासी गांव खजूरी थाना परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ पुलिस पर फायरिंग कर भाग निकला। उसके खिलाफ कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया। एसपी ने जुबेर पर 25 हजार का इनाम घोषित किया। शुक्रवार की रात आठ बजे के लगभग क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस ने शुगर मिल के पीछे बाघू रोड पर मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश जुबेर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 12 बोर का तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक बरामद हुई।
यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठ में दिनदहाड़े मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी पुलिस की गोली, तमंचा व कारतूस बरामद
एसपी ने बताया कि वह हरियाणा, मेरठ, बागपत में हत्या, लूट, गैंगस्टर, डकैती, चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। उसके खिलाफ मेरठ जनपद में 11, बागपत में चार, हरियाणा के करनाल व सोनीपत में एक-एक मुकदमे दर्ज है। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/