उधर, अंकित के परिजनों ने जिला शामली के थाने में अपहरण कर बंधक बनाने की तहरीर दे दी। मंगलवार को शामली पुलिस अंकित के परिजनों को साथ लेकर खतौली कोतवाली में पहुंची। शामली पुलिस ने खतौली पुलिस को साथ लेकर गांव भैंसी में दबिश देकर अंकित को बंधकमुक्त कराया। पुलिस की दबिश को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया था।
ग्रामीणों का कहना था कि अंकित ने पुलिस में भर्ती के नाम पर लाखों रुपयों की ठगी है। उसके परिजन अपहरण करने का झूठा आरोप लगा रहे हैं। गांव भैंसी के ग्रामीण एकत्र होकर कोतवाली में पहुंचे और शामली पुलिस को ठगी करने के मामले की पूरी जानकारी दी। शामली पुलिस अंकित को अपने साथ लेकर चली गई। गांव भैंसी के ग्रामीणों का कहना है कि वे अंकित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करेंगे।
जिला शामली की पुलिस ने गांव भैंसवाल के अंकित को बरामद करने को गांव भैंसी में दबिश दी थी। पुलिस को दबिश के दौरान अंकित मिल गया। अंकित पर पुलिस की भर्ती कराने को लेकर लाखों रुपयों की ठगी करने का आरोप है। शामली पुलिस अंकित को अपने साथ ले गई है।
- नवरत्न गौतम, इंस्पेक्टर, कोतवाली खतौली।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/