बच्चे के रोने की आवाज और तनिष्का के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। इस पर बदमाश घबरा गए और बच्चे को फेंककर फरार हो गए। घटना के बाद मंदिर पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बच्चों को शांत कराया।
चश्मदीदों के मुताबिक, बदमाशों के पास मौजूद थैले में एक और बच्चा था। उसके हाथ थैले में से नजर आ रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में दहशत है। लोगों ने बच्चों को घर से बाहर भेजना बंद कर दिया है। वहीं बच्चे के पिता राजकुमार ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अलीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मंदिर पर खेलते रहते हैं बच्चे
मोहल्ला काजी स्थित गमा देवी मंदिर पर बच्चे खेलते रहते हैं। यहां मातारानी की पूजा को भीड़ रहती है। मंगलवार सुबह भीड़ कम थी। इस कारण बदमाशों ने सही मौका देखकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की।