फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकंजे में संदिग्ध: नईम को लेकर किठौर पहुंची NIA की टीम, जल्द होंगे कई बड़े खुलासे 

Sat, 05 Jan 2019 12:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
किठौर थाने में मौजूद एनआईए की टीम
विज्ञापन
संदिग्ध आतंकी नईम से एनआईए लगातार पूछताछ कर रही है। नईम दस दिनों की रिमांड पर एनआईए के पास है। इस दौरान शनिवार को टीम आरोपी नईम को लेकर किठौर पहुंची। यहां उससे काफी देर तक जानकारी हासिल करने के बाद टीम उसे राधना लेकर निकल गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम की गहन पूछताछ के बाद आरोपी नईम कई बड़े खुलासे कर सकता है। जी हां आज सुबह NIA की टीम की पंद्रह गाड़ियां किठौर पुलिस स्टेशन पहुंची जहां कुछ देर पूछताछ के बाद बीस से भी ज्यादा लोगों की टीम उसे लेकर राधना के लिए रवाना हो गई। गौरतलब है कि 26 दिसंबर 2018 को एनआईए की टीम ने किठौर के राधना में छापेमारी की थी लेकिन इस दौरान नईम टीम को चकमा देकर मौके से फरार हो गया था। 
विज्ञापन

आपको जानकारी दे दें कि एनआईए की टीम के साथ सीआरपीएफ के जवानों की एक टुकड़ी भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि टीम यहां यह जानकारी हासिल करना चाहती है कि संदिग्ध आतंकी नईम ने राधना में किन किन और लोगों को हथियार सप्लाई किए थे। 

गौरतलब है कि अदालत ने आईएस से प्रेरित आतंकी संगठन हरकत उल हर्ब-ए-इस्लाम के सदस्यों को हथियार मुहैया करवाने के आरोपी नईम से पूछताछ के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को दस दिन की रिमांड पर दिया है। आरोपी को एनआईए ने गुरुवार रात मेरठ से गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें