लखनऊ में बस्ती के गणेशगंज निवासी सेना के जवान राम सिंह चौधरी (28) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव शुक्रवार को नाका के चारबाग स्थित शर्मा होटल के कमरे में मिला।
पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस उस पर मिले मोबाइल नंबरों पर सूचना दी है।
प्रभारी निरीक्षक नाका विश्वजीत सिंह के मुताबिक, बस्ती निवासी राम सिंह चौधरी को बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे चारबाग स्थित होटल शर्मा पहुंचा था। वह पहली मंजिल पर कमरा नंबर 53 में रुके थे।