फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 हजार की नकदी और सोने की चेन ले गए बदमाश

Thu, 13 Oct 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ सहारनपुर रेल मार्ग पर एचपी गैस गोदाम के इंचार्ज को पांच बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर 90 हजार रुपये की नकदी और सोने की चेन लूट ली। घटना के बाद बदमाश जंगल के रास्ते फरार हो गए। सूचना पर कंकरखेड़ा और पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों की तलाश में कॉबिंग भी की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

लूट की यह घटना अपराह्न साढ़े तीन बजे हुई। नंगलाताशी निवासी गैस गोदाम इंचार्ज प्रवीन बाइक से 90 हजार रुपये दौराला ऑफिस पर जमा करने जा रहा था। गोदाम से थोड़ी दूरी पर पहले से घात लगाए खड़े दो बदमाशों ने प्रवीन को गन प्वाइंट पर रोक लिया। तुरंत ही तीन और बदमाश वहां पहुंचे। दो बाइक सवार पांच बदमाशों ने प्रवीन के पास से 90 हजार रुपये कैश और सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर प्रवीन को पीटा गया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने फोन से कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर पल्लवपुरम पुलिस और फिर कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में पीड़ित ने कंकरखेड़ा थाने में तहरीर दी है। पुलिस पीड़ित को लेकर बदमाशों की तलाश में जुटी रही, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित प्रवीन के अनुसार किसी भी बदमाश ने मुंह नहीं ढक रखा था। एक छात्र ने कॉलेज यूनिफार्म पहन रखी थी, जिस पर कॉलेज का नाम भी लिखा था। एसओ कंकरखेड़ा यादराम यादव ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें