फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर का सनसनीखेज खुलासा, महिला ने दूसरे प्रेमी संग रची थी खतरनाक साजिश

Wed, 02 Jan 2019 09:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में खतौली के गांव सरधन निवासी अरुण की हत्या अनैतिक संबंधों के चलते की गई थी। प्रेमिका की शादी के बावजूद उस पर अनैतिक संबंधों का दबाव बनाए जाने पर उसने अपने ननदोई व दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया, जबकि आरोपी ननदोई फरार है, जिसकी तलाश जारी है। 

विज्ञापन


पुलिस ऑफिस में बुधवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने अरुण हत्याकांड के खुलासे की जानकारी दी। एसपी सिटी ने बताया कि खतौली के गांव सरधन निवासी अरुण पुत्र ब्रजपाल 26 दिसंबर को दुकान बंद कर लौटते समय लापता हो गया था। अगले दिन उसकी लाश नवीन मंडी के पीछे स्थित खेत से बरामद हुई थी। 

पुलिस के अनुसार उसकी हत्या पेंट में लगी कपड़े की बेल्ट से गला घोंटकर की गई थी। एसपी सिटी ने बताया कि खतौली पुलिस ने जांच के बाद मंसूरपुर क्षेत्र के गांव सोंहजनी तगान निवासी ललिता और गांव सरधन के ही आशीष को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से शराब व पानी की खाली बोतलें, नमकीन के रेपर व अन्य सामान बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अरुण के ललिता के साथ काफी समय से संबंध थे। कुछ समय पूर्व ललिता की शादी हो गई थी, जिसके बाद उसने अरुण से मिलना बंद कर दिया था। हालांकि अरुण उस पर लगातार संबंध जारी रखने का दबाव बना रहा था। इससे आजिज आकर ललिता ने अपने ननदोई जानसठ के गांव महलका निवासी कमल और गांव सरधन निवासी दूसरे प्रेमी आशीष से इस संबंध में बात की, जिसके बाद अरुण को रास्ते से हटाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत 26 दिसंबर की शाम ललिता ने अरुण को फोन कर मिलने के लिए नवीन मंडी के पीछे मुबारिकपुर मार्ग पर बुला लिया। वहां ललिता के साथ पहले से ही आशीष व कमल भी मौजूद थे। 

इसके बाद तीनों ने वहां बैठकर शराब पी, जिसमें दोनों ने अरुण को साजिश के तहत ज्यादा शराब पिला दी। आरोप है कि आरोपी आशीष ने उसकी कपड़े की बेल्ट से ही अरुण का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने ललिता व आशीष को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कमल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें