मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईवे पर एक कार से लाखों रुपये कीमत का सोना बरामद किया है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने यह कार्रवाई खतौली थाना क्षेत्र में की है। इस संबंध में पुलिस को एक सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने खतौली क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान एक कार से काफी संख्या में सोने के बिस्किट मिले हैं। कार में सवार तीन लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि कुछ लोगों को अवैध रूप से सोना लाते हुए पकड़ा गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की जानकारी पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद ही हो पाएगी।
मुजफ्फरनगर में पहले भी सोने की तस्करी के मामले सामने आए हैं। यहां शहर से सटे कई गांवों में बड़ी संख्या में युवक खाड़ी के देशों में रहते हैं, जो सोने की तस्करी के धंधे में लिप्त हैं। गांव बागोवाली, रथेड़ी व बझेड़ी समेत अन्य गांवों के युवक सोना लाते हुए पकड़े जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले का खुलासा शुक्रवार को किया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/