फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ रूम में देखा तो लाडली बेटी ने कर दिया मां का कत्ल, पुलिस अफसर भी हैरान

Wed, 09 Jan 2019 08:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के शांतिनगर में हुई अधिवक्ता की पत्नी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने महिला की नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि प्रेमी के साथ देख लेने पर बेटी और उसके प्रेमी ने महिला की हत्या की थी और परिजनों व पुलिस को गुमराह करने के लिए लूटपाट को दर्शाने की कोशिश की थी। 

विज्ञापन


पुलिस लाइन के सभागार में बुधवार को एसएसपी सुधीर कुमार सिंह और एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने इस खुलासे की जानकारी पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि गत छह जनवरी को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर निवासी अधिवक्ता की पत्नी का शव उनके घर में मिला था। शव के पास ही कक्षा नौ में पढ़ने वाली उनकी बेटी भी बेहोशी की हालत में पड़ी मिली थी, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घर से कुछ जेवरात भी गायब थे। अधिवक्ता की ओर अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

एसएसपी ने बताया कि हत्याकांड की जांच में लगी क्राइम ब्रांच व नई मंडी थाना पुलिस ने अधिवक्ता की नाबालिग बेटी व उसके प्रेमी मुन्नू (20) निवासी गांव सलेमपुर हीमपुर दीपा जिला बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने महिला की हत्या करने की बात को स्वीकार किया है। एसएसपी ने बताया कि घटना वाली रात पिता के पैतृक गांव चले जाने पर उनकी बेटी ने अपने प्रेमी मन्नू को मिलने के लिए घर बुला लिया था और घर में मौजूद अपनी मां को नशे की गोलियां खिला दी थीं, जिसके चलते वह शाम के समय ही अपने कमरे में जाकर सो गईं थीं। रात करीब 8.30 बजे मन्नू उनके घर पहुंचा, जिसके बाद दोनों एक कमरे में चले गए। 

एसएसपी ने आगे बताया कि देर रात करीब दो बजे महिला की नींद खुल गई, जिसके बाद पास के कमरे से आहट होने पर वह वहां पहुंची और उसने बेटी को उसके प्रेमी संग देख लिया। उसने किशोरी से उसके पिता को सारी बात बताने की बात कही, जिस पर बेटी ने प्रेमी के मफलर को मां के गले में डाल दिया और उसके साथ मिलकर मां का गला घोंट दिया। घटना को लूटपाट दिखाने के लिए मां के मृत शरीर से पायल, टॉप्स, कुंडल व लौंग आदि उतारकर प्रेमी को देकर घर से भगा दिया और खुद लाश के पास बेहोशी का नाटक कर लेट गई। एसएसपी ने बताया कि किशोरी के साथ ही उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार करते हुए शव से उतारे गए जेवरात और हत्या में प्रयुक्त मफलर बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

क्या पता था, इकलौती बेटी ही ले लेगी जान ?
गिरफ्तार किशोरी अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी और कक्षा-नौ में पढ़ रही थी। अकेली औलाद होने के कारण मां-बाप ने उसे बेहद लाड़ प्यार से पाला था। लेकिन नादान उम्र में वह बहक गई और अनैतिक संबंधों के लिए जन्म देने वाली मां की जान ले ली। आरोपी युवक भी इनका दूर की एक रिश्तेदारी से है और इनके पैतृक गांव में रहकर पड़ा है। इसके चलते उसका इनके यहां आना जाना था।

वारदात के चौंका देने वाले खुलासे से सभी हतप्रभ
महिला की हत्या के सनसनीखेज व चौंका देने वाले खुलासे से परिवार के लोग भी हतप्रभ हैं। किशोरी के गिरफ्तार होने और उसके जेल भेजे जाने के दौरान उसके पिता उसे देखने तक नहीं आए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें