फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में मारा गया था 50 हजार का इनामी फुरकान, आयोग ने की एनकाउंटर की जांच

Tue, 01 Jan 2019 09:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मृतक इनामी बदमाश फुरकान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम ने तितरवाड़ा (मुजफ्फरनगर) निवासी 50 हजार का इनामी बदमाश फुरकान के मारे जाने के मामले में घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। टीम ने घटना के संबंध में सभी तथ्यों की जानकारी प्राप्त की। मानवाधिकार आयोग की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया। इस घटना के संबंध में सभी जानकारी और मौके का निरीक्षण करने के बाद टीम लौट गई। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बुढ़ाना के तत्कालीन इंस्पेक्टर चमन सिंह चावड़ा को 22 अक्तूबर 2017 को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश देर रात एक व्यापारी के घर डकैती डालने की तैयारी में हैं। पता होते ही पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में जुट गईं। देर रात करीब 10.30 बजे कुरथल के जंगल में पुलिस व बदमाशों का आमना सामना हो गया। दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई। इस फायरिंग में बदमाश गोली लगने से नीचे गिर गया था, जबकि उसके दो साथी भागने में सफल हो गए थे।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घायल बदमाश को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। मारे गए बदमाश की शिनाख्त फुरकान पुत्र मीरहसन, निवासी तितरवाड़ा थाना कैराना जनपद शामली के रूप में हुई थी। उसके खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज चल रहे थे और कई जिलों की पुलिस को उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। मुठभेड़ में क्राइम ब्रांच के दरोगा आदेश त्यागी और सिपाही हरेंद्र गोली लगने से घायल हो गए थे। इस घटना के संबंध में मानवाधिकार आयोग की टीम मंगलवार को बुढ़ाना पहुंची। इस टीम ने घटना के संबंध में सभी तथ्यों की जानकारी प्राप्त की। मानवाधिकार आयोग की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया। घटना के संबंध में सभी जानकारी और मौके का निरीक्षण करने के बाद यह टीम वापस लौट गई। इस मौके पर इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा भी स्थानीय पुलिस के साथ मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें