फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त लिपिक की गला काटकर हत्या, दुकान में खून से लथपथ मिला शव

Fri, 19 Jul 2019 08:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त लिपिक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जनपद में सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त लिपिक भंवर सिंह यादव की दिनदहाड़े धारदार हथिायार से गला काटकर हत्या कर दी गई। भंवर सिंह कस्बे में किराने की दुकान करता था। दुकान के अंदर उसका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सूचना पर एसपी फोर्स के साथ पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटनास्थल से खून से सना फावड़ा व चाकू बरामद हुआ है। अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन


सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के पुठड़ गांव निवासी भंवर सिंह यादव (75) सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त लिपिक था। 15 वर्ष पहले रिटायर्ड होने के बाद वह मेरठ की महावीर कालोनी में मंझले बेटे बिल्लू के पास रहने लगा था। उसने आठ साल पहले अमीनगर सराय कस्बे के बाजार में किराना की दुकान कर ली थी और रोज मेरठ से आ रहे थे। शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे ग्राहक जब उनकी दुकान पर सामान लेने गया तो दुकान के पिछले हिस्से में भंवर सिंह का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसकी धारदार हथियार से गला रेत की हत्या की गई थी। कस्बे में दिनदहाड़े हुई हत्या से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी शैलेश कुमार पांडेय फोर्स के साथ पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को घटनास्थल पर खून से सना फावड़ा और चाकू पड़ा मिला। दुकान में सामान भी बिखरा हुआ था। 

आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले मारपीट भी की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आसपास के दुकानदारों से भी जानकारी ली। किसी ने आरोपियों को आते-जाते नहीं देखा। मृतक के परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। एसपी ने बताया कि साजिश के तहत हत्या को अंजाम दिया गया है। पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। सर्विलांस के जरिए आरोपी का पता लगाने के प्रयास  किए जा रहे है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं, पुलिस के शक की सुई नजदीकियों पर ही घूम रही है। बताया जा रहा है कि दिन में भंवर सिंह का अपने एक नजदीकी से झगड़ा हुआ था। पुलिस इस बिंदू पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरने से पहले किया संघर्ष
भंवर सिंह ने मरने से पहले जान बचाने के लिए संघर्ष किया क्योंकि दुकानों में चारों तरफ सामान बिखरा हुआ था। उसने शोर भी मचाया होगा। लेकिन किसी को आवाज तक नहीं सुनाई दी। आरोपी ने दुकान के अंदर ही दबोच लिया। एक से ज्यादा आरोपियों के घटना में शामिल होने की संभावना है।

बेटे की भी हो चुकी है हत्या
भंवर सिंह यादव के तीन बेटे महकार, बिल्लू और मनोज थे। बड़े बेटे महकार की 25 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। दूसरे बेटे बिल्लू की पांच साल पहले प्रॉपर्टी के विवाद में हत्या कर दी गई थी। भंवर सिंह बेटे बिल्लू के परिवार के साथ रहता था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें