फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या, खून से लथपथ शव देख उड़े पुलिस अफसरों के होश

Sat, 21 Jul 2018 08:56 PM IST
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक युवक ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी की ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। खून से लथपथ शव देख पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की है। नागल के गांव बसेड़ा में शनिवार को अनैतिक संबंधों के शक में पति ने ईंट से प्रहार कर पत्नी की हत्या कर दी। दिनदहाडे़ गांव में गली के बीच ही घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद पति ने कथित प्रेमी को हत्यारा बताते हुए पुलिस को सूचना दी। लेकिन शुरूआती छानबीन के बाद पति को ही हिरासत में ले लिया गया। उससे पूछताछ जारी है। घर में तीन बच्चे लापता हैं। माना जा रहा है कि महिला का जेठ उन्हें लेकर फरार हो गया है।

थाना क्षेत्र के गांव बसेडा से शनिवार दोपहर बाद तीन बजे गांव के मिंटू ने थाने पर फोन करके बताया कि उसकी पत्नी प्रीति (30) की उसके प्रेमी ने ईंटों का प्रहार कर हत्या कर दी है। इसके बाद थानाध्यक्ष अमरदीप लाल पुलिस बल सहित पहुंचे। सीओ देवबंद सिद्धार्थ सिंह भी घटनास्थल पर आए। अधिकारियों को गली में प्रीति का खून से लथपथ शव मिला। चेहरा ईंटों के प्रहार से बुरी तरह जख्मी हो चुका था। घटनास्थल पर छानबीन के बाद पति मिंटू को ही हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


मिंटू ने पुलिस को बताया कि गांव के ही एक युवक का उस पर कर्ज था। इसके चलते उसका घर पर आना-जाना था। इसी दौरान इस युवक के उसकी पत्नी से अनैतिक संबंध हो गए थे। शनिवार को युवक अपने पैसे मांगने आया और इसी बीच दोनो में मारपीट हो गई। प्रीति उसे बचाने आई तो युवक ने ईंट से पीटकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
उधर, थाना अध्यक्ष अमरदीप लाल का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि अनैतिक संबंध के शक में मिंटू ने ही अपनी पत्नी की हत्या की है। युवक हत्या करता तो मिंटू अपनी पत्नी को बचाने का प्रयास जरूर करता। लेकिन उसके शरीर पर ऐसा कोई निशान नहीं है कि उसने किसी के साथ संघर्ष किया हो। अपना जुर्म छिपाने के लिए मिंटू हत्या का आरोप कथित प्रेमी पर लगा रहा है। 

पुलिस के मुताबिक मिंटू इलेक्ट्रानिक्स का मैकेनिक है और वह चंडीगढ़ में काम करता है। दो दिन पूर्व ही वह गांव लौटा था। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि वह पिछले समय से अपनी पत्नी को साथ ले जाने को कह रहा था। लेकिन प्रीति लगातार मना कर रही थी। एसओ ने बताया कि घर में खून के धब्बे मिले हैं। संभवत: पहले घर के अंदर ही मिंटू ने हत्या का प्रयास किया। लेकिन प्रीति जान बचाने को बाहर की तरफ भागी लेकिन गली में उसे दबोच लिया और ईटों से मारकर उसकी जान ले ली।

प्रीति के एक छह वर्ष का बेटा और तीन वर्ष की दो जुड़वां बेटियां हैं जो पुलिस को नहीं मिली हैं। एसओ ने बताया कि हत्या के दौरान बच्चे घर पर ही थे। उन्हें हत्या के बाद मिंटू का बड़ा भाई मेहर सिंह अपने साथ कहीं ले गया। उसे डर था कि कहीं बच्चे पुलिस को सच ना बता दें। बच्चों की तलाश में मेहर सिंह के नागल स्थित घर पर छापेमारी की गई तो वहां ताला लगा था। बच्चों के मिलते ही सही स्थिति सामने आएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें