खून से सनी ईंट दिखाता सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
जांच हुई तो पता चला वो बाइक बुलंदशहर के किसी व्यक्ति की है। पुलिस ने उस व्यक्ति से संपर्क कर उसे बयान को बुलाया था, लेकिन उसके बयान अभी नहीं हुई थी। बकौल पुलिस 20 मार्च को ही अमित जेल से जमानत पर आया था और चार अप्रैल को उसकी हत्या हो गई।
मामा के यहां जाने की बात कहकर गया था
पुलिस के अनुसार अमित के शव की शिनाख्त करने के बाद उसके भाईयों ने बताया कि अमित कल दोपहर 12 बजे अपने मामा के यहां धौलाना (पिलखुवा) जाने की बात कहकर गया था लेकिन वहां नहीं पहुंचा। उसने जेल से आने के बाद नया मोबाइल भी लिया था, उसके नंबर का पता उन्हें नहीं था। बकौल पुलिस उसके भाईयों ने बताया कि अमित को नशे की लत थी। परिवार में भी वो मारपीट करता था। उसने लव मैरिज भी की थी लेकिन बाद में पत्नी को छोड़ दिया था। परिवार के लोग भी उससे परेशान थे। पुलिस के अनुसार उसके भाई इस केस में रिपोर्ट दर्ज कराने से मना कर रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। देर रात तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।
नशे के दौरान विवाद में वारदात का अंदेशा
पुलिस के अनुसार जिस जगह अमित का शव मिला है वो खंडहर जगह है। यहां पर अक्सर नशेडी टाइप के लोग नशा करते हैं। कई बार पुलिस भी यहां दबिश देकर उन्हें भगा चुकी है। आशंका है कि अमित भी यहां आया होगा और किसी से विवाद होने की वजह से उसकी हत्या की गई। सही जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/