फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मंदिर के पुजारी की हत्या, खूंटी पर शव लटका देख उड़े ग्रामीणों के होश

Fri, 04 May 2018 01:44 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
जांच करती पुलिस और नीचे पुजारी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यहां मंदिर के एक पुजारी की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। और फिर शव को खूंटी पर लटका दिया। वहीं पुजारी की लाश देख ग्रामीणों के होश उड़ गए।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की है। यहां छपरौली थाना क्षेत्र में सिलाना गांव के कुटी वाला मंदिर में पुजारी की फांसी लगाकर हत्या कर दी और शव को खूंटी पर लटका दिया। सिलाना गांव निवासी स्व. निर्भय सिंह का 32 वर्षीय बेटा संदीप भगत गांव के बाहर स्थित बाबा अतरनाथ महाराज की कुटी वाला मंदिर में पुजारी था। बृहस्पतिवार की सुबह उसका भतीजा आशु मंदिर में दूध लेकर गया तो पुजारी का फांसी लगा शव बरामदे की खूंटी पर लटका हुआ था। 

उसने परिजनों को जानकारी दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। पुजारी के बड़े भाई राजेंद्र ने बताया कि संदीप की बैठे हुए ही हत्या की गई। इस मामले में ग्राम प्रधान के पति अमित ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। हत्या और आत्महत्या के पहलुओं पर जांच की जा रही है। वह सात साल से मंदिर में पूजा पाठ करते थे। उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। 
विज्ञापन


पढ़ें : दोस्त को मारने के पीछे की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान, चारों को भेजा जेल

विज्ञापन

बुधवार को शराबियों से हुआ था झगड़ा

ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
राजेंद्र ने बताया कि मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों ने परिजनों को बताया कि बुधवार को मंदिर में कुछ युवक शराब पीकर आ गए थे। संदीप ने उन्हें भगा दिया था। इसे लेकर उनके बीच कुछ कहासुनी भी हो गई थी। आशंका जताई जा रही है कि उन युवकों ने तो कहीं पुजारी की हत्या नहीं की। मृतक पुजारी संदीप तीन भाई हैं। सबसे बड़ा राजेंद्र, उससे छोटा नीटू और सबसे छोटा संदीप था। संदीप अविवाहित था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें