फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसा-बुग्गी लूटकर अधेड़ की हत्या

Fri, 01 Apr 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
मेरठ में हत्या के बाद जमा भीड़।
विज्ञापन
हापुड़ के युवक की मुंडाली थाना क्षेत्र में भैंसा बुग्गी लूट के बाद हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने किठौर थाने पर हंगामा किया। वहीं किठौर-हापुड़ मार्ग पर जाम लगाकर पांच लाख मुआवजे की मांग की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

 
हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के सरावनी गांव निवासी काफिल पुत्र इलियास किठौर में भैंसा-बुग्गी से मजदूरी करने आया था। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने बाबूगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। बुधवार शाम मुंडाली क्षेत्र में शोल्दा के पास एक किसान ने पुलिस को सूचना दी कि जंगल में एक बुग्गी खड़ी है। इसके बाद पुलिस ने बुग्गी को कब्जे में ले लिया और आसपास के क्षेत्र में तलाशी की।

इस दौरान मुंडाली क्षेत्र में एक युवक अचेत अवस्था में मिला। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। बृहस्पतिवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन और ग्रामीण किठौर थाने पहुंचे और हंगामा किया। वहीं बाद में किठौर-हापुड़ मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों ने कहा कि मऊखास चौकी की पुलिस ने लापरवाही की है।
विज्ञापन


बुधवार को अचेत अवस्था में मिलने के बाद भी उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। परिजनों ने कहा कि काफिल की भैंसा-बुग्गी लूट के बाद हत्या की गई है। पुलिस मान रही है कि जहरीला पदार्थ देकर लूटपाट की गई है। पुलिस को भैंसे का कोई सुराग नहीं लगा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम हापुड़ ने लोगों को शांत किया। इंस्पेक्टर किठौर सुम्मेर सिंह यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें