फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल मर्डर: 10 लाख की सुपारी और ये खतरनाक साजिश, फिर खौफनाक तरीके से तीन दोस्तों की हत्या

Tue, 23 Apr 2019 02:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
तीन दोस्तों की हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा के सोनीपत के तीन दोस्तों की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया तो आला अधिकारी भी हैरान रह गए। जांच में सामने आया कि तीन युवकों की हत्या कराने के लिए दस लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। अगली स्लाइडों में जानिए आखिर क्या है ट्रिपल मर्डर के पीछे का बड़ा राज:-

विज्ञापन

फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ऐसे की थी तीनों युवकों की हत्या
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव भैंसवाल निवासी तीन युवकों की हत्या बरवाला गांव के जंगल में नलकूप की हौज में डुबोकर की गई थी। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपियों ने तीनों के शवों को उनकी स्कार्पियो से ले जाकर उसे खतौली गंगनहर में धकेल दिया था। सड़क हादसे की आड़ में किए गए तिहरे हत्याकांड का खतौली पुलिस और क्राइम ब्रांच ने खुलासा कर दिया है।

तीन दोस्तों की हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
भैंसवाल गांव के बिट्टू की हत्या का बदला लेने को उसके परिजनों ने तीनों युवकों की हत्या कराने के लिए गांव के ही नवीन मलिक को दस लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस ने तिहरे हत्याकांड में शामिल पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि चार हत्यारोपी फरार हैं, जिनको पुलिस तलाश करने में जुटी है। पुलिस ने हत्यारोपियों के कब्जे से मृतकों की आईडी भी बरामद की है।

तीन दोस्तों की हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड का मास्टरमाइंड निकला नवीन मलिक
तीन युवकों की हत्या करने की साजिश रचने में मास्टर माइंड नवीन मलिक ही था। उसने ही प्रदीप, रवि की हत्या करने की साजिश रची थी। नवीन मलिक को केवल प्रदीप व रवि की हत्या करनी थी। नवीन को शक था कि अगर अक्षय को जिंदा छोड़ दिया गया तो वह प्रदीप व रवि की हत्या करने की बात गांव में पहुंचकर बता देगा। इसलिए अक्षय की भी हत्या कर दी गई।

मृतक युवकों की आईडी दिखाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
जानिए क्या थी पूरी घटना
सोमवार को पुलिस लाइन के सभागार में एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने प्रेसवार्ता में तिहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 17 अप्रैल को खतौली गंगनहर में पड़ी मिली स्कार्पियों से तीन युवकों के शव मिले थे, जिनकी पहचान हरियाणा के जिला सोनीपत के थाना गोहाना सदर के गांव भैंसवाल कलां निवासी प्रदीप पुत्र कृष्ण, रवि और अक्षय के रुप में हुई थी। तीनों युवकों की योजनाबद्ध तरीके से हत्या करके हादसे का रूप दिया गया था।

मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि वर्ष 2017 में भैंसवाल कलां निवासी प्रवीण उर्फ बिट्टू की गांव के ही प्रदीप पुत्र कृष्ण, रवि आदि ने मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसमें प्रदीप, रवि आदि दस लोग जेल गए थे। बिट्टू हत्याकांड में गांव का ही नवीन मलिक पुत्र प्रताप गवाह था। गवाही को लेकर प्रदीप व रवि की नवीन मलिक के साथ कई बार कहासुनी हुई थी। प्रदीप व रवि अब नवीन मलिक की हत्या करने के फिराक में थे। मृतक बिट्टू के परिजन जितेंद्र उर्फ सीटू पुत्र बलबीर, सतपाल सिंह पुत्र होशियार सिंह, हरिओम पुत्र रामनिवास ने हत्या का बदला लेने के लिए नवीन मलिक से मिलकर दस लाख रुपये की सुपारी देकर दोनों की हत्या की साजिश रची।

फाइस फोटो - फोटो : अमर उजाला
26 मार्च को नवीन मलिक थाना चरथावल के गांव कुल्हेड़ी में हामिद उर्फ गाल्ली पुत्र गफ्फार से मिला और पांच लाख रुपये की सुपारी में प्रदीप व रवि को मुजफ्फरनगर बुलाने की बात तय कर ली। हामिद पूर्व में भैंसवाल गांव में नौकरी पर रहा था और दोनों पक्षों से उसका संपर्क था। हामिद ने प्रदीप व रवि से मुजफ्फरनगर में शराब का ठेका दिलवाने की बात की। हामिद ने बातचीत करके 16 अप्रैल को मुजफ्फरनगर आने के लिए तैयार कर लिया।

यूपी पुलिस
वहीं 15 अप्रैल को नवीन मलिक अपने साथी जिला शामली के थाना कांधला के गांव डांगरौल निवासी विकास जावला पहलवान के साथ हामिद से मिला और उसको बताया कि प्रदीप व रवि को कहां लेकर आना है। उसके बाद नवीन मलिक और विकास जावला ने खतौली क्षेत्र में गंगनहर की पटरी पर उस जगह को देखा, जहां पर प्रदीप व रवि की हत्या करने के बाद गंगनहर में डालना था।
विज्ञापन

फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद 16 अप्रैल को प्रदीप व रवि गांव के ही अपने साथी अक्षय पुत्र रविंद्र को साथ लेकर स्कार्पियो से शामली पहुंचे। हामिद तीनों को लेकर नवीन मलिक के बताए गए स्थान शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बरवाला गेट पर पास पहुंचा। वहां पर पहले से ही बाइक पर थाना शाहपुर के गांव गोयला निवासी गौरव पुत्र राजू गोस्वामी खड़ा हुआ था, जो इनको लेकर गांव बरवाला के जंगल में स्थित नलकूप पर ले गया। नवीन मलिक अपने साथियों के साथ नलकूप पर ही छिपा हुआ था। कार से नीचे उतरते ही नवीन मलिक ने अपने साथियों के साथ तीनों को दबोच लिया। नवीन मलिक ने रवि का गला दबाया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक रवि को हौज में डुबो दिया। इसके बाद प्रदीप व अक्षय की भी हौज में डुबो डुबोकर हत्या कर दी। हत्यारोंपियों ने रात के समय स्कार्पियो में अगली सीट पर रवि और पिछली सीट पर प्रदीप व अक्षय का शव रखा। नवीन मलिक कार को लेकर खतौली क्षेत्र में बुआड़ा कलां के पास गंगनहर पटरी पर पहुंचा, जहां पर गंगनहर की पटरी की ईंटों की रेलिंग टूटी हुई थी।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें