एसएसपी ने टोनी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। चार मई को टोनी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। अब दूधिया हत्याकांड में मथेड़ी निवासी आरोपी सहदेव पुत्र करन सिंह फरार चल रहा था। खतौली पुलिस ने 25 जून को कोर्ट के आदेश पर आरोपी सहदेव के मकान की कुर्की की थी। इस फरार आरोपी को मेरठ की एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
दूधिया असबाब हत्याकांड में नामजद आरोपी सहदेव को मेरठ की एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फरार चल रहा था। उसके मकान की कुर्की भी की गई थी। एसटीएफ उससे पूछताछ कर रही है
- नवरत्न गौतम, इंस्पेक्टर, खतौली।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/