फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर नाबालिग से तीन वर्षों तक दुष्कर्म, पंचायत में रखा निकाह का प्रस्ताव, जमकर धुनाई 

Mon, 13 Jul 2020 02:05 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में तमंचे के बल पर तीन वर्षों तक नाबालिग से दुष्कर्म की पोल उसके गर्भवती होने पर पोल खुली। इस मामले में आहूत पंचायत में दोनों का निकाह किए जाने का प्रस्ताव रखा। इस पर आरोपी ने इनकार कर दिया। इससे क्षुब्ध किशोरी के परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई की तथा थाने में तहरीर है।
विज्ञापन


लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी से उसका पड़ोसी 26 वर्षीय युवक तमंचे के बल पर करीब तीन साल से दुष्कर्म कर रहा था। किशोरी गर्भवती हुई तो उसने अपनी मां को जानकारी दी। जिस पर मोहल्ले में पंचायत बैठा दी गई।

इसमें आरोपी को भी बुलाया। उसके सामने पीड़ित से निकाह करने का प्रस्ताव रखा। जिसे उसने खारिज कर दिया। इससे क्षुब्ध किशोरी के परिजनों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान वह मौका पाकर फरार हो गया। इसके बाद किशोरी के परिजन लिसाड़ी गेट थाने पहुंचे और तहरीर दी है। वहीं, पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें