‘एक लड़की से मेरी दोस्ती’
पुलिस हिरासत में आरोपी पति ने बताया कि ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली एक युवती से उसकी दोस्ती है। वह उसको लेकर होटल में गया था। बातचीत बंद हो गई थी। उक्त युवती ने उसके मोबाइल पर दूसरे नंबर से कॉल की, जो पत्नी ने सुन ली। तभी से विवाद चल रहा है। हालांकि महिला ने जब ब्यूटी पार्लर की बनाए वीडियो के बारे में पति से पूछा तो वह चुप हो गया।
वीडियो में सौदेबाजी की बात
इस वीडियो में ब्यूटी पार्लर में देह व्यापार के लिए सौदेबाजी की बातचीत है। इसको लेकर कई बार बातचीत में नोकझोंक भी हुई। महिला ने आरोप लगाया कि ब्यूटी पार्लर की दलाली का ठेका उसके पति के पास है। होटल तक लड़कियों को पहुंचाना और वहां कमरे की बुकिंग उसका पति कराता है। पति के संग बाइक पर जाती युवतियों के फोटो भी उसके पास हैं।
जांच के बाद कार्रवाई
महिला ने पति और ब्यूटी पार्लर संचालिका पर आरोप लगाया है। वीडियो भी पास है। पति को थाने में बुलाकर पूछताछ की गई है। मामले की जांच के बाद अगली कार्रवाई करेगी।
- गोपाल चौहान, जांच अधिकारी थाना लालकुर्ती
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/