फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: SP सिटी और एसपी क्राइम को कजाकिस्तान से आई धमकी भरी कॉल, मचा हड़कंप

Sat, 02 Feb 2019 05:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शनिवार को एसपी सिटी रणविजय सिंह और एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक को कजाकिस्तान से धमकी भरी कॉल आई। इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। फोन करने वाले ने खुद को उपदेश राणा बताते हुए गाली-गलौज की। यही नहीं बल्कि जान से मारने की भी धमकी दी। वहीं सर्विलांस टीम ने नंबर की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शुरुआती जांच के अनुसार इंटरनेट के जरिए कॉल की गई। फिलहाल पुलिस और सर्विलांस की टीम को इस मामले में कोई जानकारी नहीं लगी है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि पांच दिन पहले सहारनपुर जनपद में भी एक युवक के मोबाइल फोन पर पाकिस्तान से धमकी भरी कॉल को आई थी। इसे लेकर खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गईं। जिसके पास कॉल आई उससे काफी देर तक पूछताछ की गई। जिस कंपनी के सिम पर कॉल आई है उस सर्विस प्रोवाइडर कंपनी से भी कॉल की रिपोर्ट मांगी गई थी। 

बता दें कि कॉलिंग फोन करने वाले ने खुद को उपदेश राणा बताते हुए गाली-गलौज और मारने की धमकी दी थी। सर्विलांस टीम नंबर की जांच कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें