फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलो- मैंने अपने मां-पिता को मार डाला, सुनते ही पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप

Sun, 27 Jan 2019 05:47 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मामले की जांच करते पुलिस अधिकारी
विज्ञापन

एक युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर कहा कि मैंने अपने माता-पिता की हत्या की दी है। सनसनीखेज वारदात की सूचना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया और भारी पुलिस बल के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहां पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की तो सूचना फर्जी निकली।

विज्ञापन


पुलिस ने दोहरे हत्याकांड की फर्जी सूचना पर पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि खरखौदा के सेतपुर कुआं निवासी सचिन और भाई शेखर में गुरुवार को विवाद हुआ था जिसमें सचिन ने यूपी 100 पर सूचना दी कि शेखर ने माता-पिता की हत्या कर दी।
 
सूचना पर थाना पुलिस और एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे थे। छानबीन की तो मामला फर्जी मिला। खरखौदा थाना पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें