फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल की पैंतरेबाजी पर कप्तान का पंच

Sun, 04 Oct 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
झूठ बोलकर लंबी छुट्टी लेने का पैंतरा एक महिला कांस्टेबल पर भारी पड़ गया। उसने अपनी छोटी बहन को अस्पताल के कागज लेकर एसएसपी के पास भेजा था। इस पर एसएसपी ने महिला पुलिस को अस्पताल में भेजकर जांच करा ली। इसमें उसका झूठ पकड़ा गया। इसके बाद एसएसपी ने उसे तत्काल सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन


गंगानगर थाने में कांस्टेबल पुनीता शर्मा तैनात है। शनिवार को उसकी छोटी बहन एसएसपी के सामने पहुंची। उसने बहन को पुरानी मोहनपुरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती बताकर छुट्टी का प्रार्थना पत्र एसएसपी को सौंपा। एसएसपी ने कांस्टेबल की बीमारी के बारे में पहले तसल्ली से पूछा और फिर ऑफिस में तैनात महिला पुलिस को अपनी एस्कॉर्ट देकर अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में महिला कांस्टेबल भर्ती ही नहीं थी।

झूठ पकड़े जाने पर एसएसपी ने महिला कांस्टेबल की बहन को जमकर हड़काया। साथ ही कांस्टेबल को सस्पेंड करने के निर्देश दे दिए। एसएसपी ने बताया कि महिला कांस्टेबल ड्यूटी नहीं करना चाहती। वह बीमारी के बहाने लंबी छुट्टी पर जाना चाहती थी।
विज्ञापन


कप्तान हूं, सब जानता हूं
महिला कांस्टेबल की बहन को हड़काते हुए एसएसपी ने कहा कि जिले का कप्तान हूं। सब जानता हूं कि जिला कैसे चलेगा। लंबी छुट्टी लेने के लिए पुलिसकर्मी क्या-क्या बहाने बनाते हैं, मुझे सब पता है। दोबारा झूठ बोली तो तुझे भी जेल भिजवा दूंगा। एसएसपी की बात सुनकर ऑफिस में मौजूद पुलिसकर्मी भी घबरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें