फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शातिर गिरोह का खुलासा, नौकरी लगवाने के नाम पर करते थे ठगी, दो गिरफ्तार

Sat, 23 Jan 2021 05:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मेरठ पुलिस ने शनिवार को एक शातिर गिरोह का खुलासा किया है। होटल से आठ युवक मिले, जोकि नौकरी के लिए आए थे। सभी लोग महाराष्ट्र के रहने वाले है। आरोपियों के पास से फर्जी कागजात बरामद हुए हैं।पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


एसओ सदर बाजार दिनेश चंद के मुताबिक गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस के साथ खुफिया विभाग अलर्ट है। शुक्रवार देर शाम एलआइयू की टीम सदर क्षेत्र में होटलों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एमडी होटल का रजिस्टर चेक किया तो दस लोग करीब एक सप्ताह से रुके हुए मिले।

यह भी पढ़ें:  मोस्ट वांटेड बद्दो की कोठी पर तीसरे दिन भी चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान नहीं पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन


मैनेजर से पूछताछ की तो उसने सभी को बाहर का बताया। टीम ने सदर पुलिस को बताया। पुलिस पहुंची और 10 लोगों को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ में पता चला कि युवक सेना में भर्ती होने के लिए आए थे। जिनको दो लोग लेकर आए थे। उनके पास से आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए। पुलिस ने उक्त दोनों लोग गिरफ्तार कर लिए।
विज्ञापन


आरोपी राजेंद्र दिलीप भिलोरे और राजेंद्र सकपाल है, जोकि महाराष्ट्र के रहने वाले बताएं हैं। जानकारी के बाद एसपी सिटी डा. अखिलेश नारायण सिंह भी सदर थाने पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ होटल में आठ युवक भी रुके हुए थे। मामले की जांच की जा रही है। सेना में भर्ती के लिए सभी आए थे। देर रात तक पूछताछ जारी रही। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें