फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबूलेन बाजार में डकैती: बदमाशों ने कपड़ों के शोरूम में बोला धावा, सीसीटीवी कैमरे तोड़े, लाखों का सामान लेकर फरार

Wed, 15 Dec 2021 02:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में पॉश मार्केट आबूलेन बाजार में एक डकैती की वारदात हो गई। बदमाशों ने कपड़ों के शोरूम में धावा बोला है। बदमाश 15 हजार रुपये नगद और लाखों का सामान लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
आबूलेन बाजार में कपड़ों के शोरूम में डकैती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में आबूलेन पर स्थित कपड़ों के शोरूम में मंगलवार रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और शटर भी उखाड़ दिया। नगदी समेत लाखों का माल समेटकर बदमाश फरार हो गए। वहीं बुधवार सुबह दुकान पर पहुंचे व्यापारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन


रेलवे रोड थाना क्षेत्र के देवपुरी निवासी भूपेंद्र सिंह की आबूलेन पर स्थित वर्धमान प्लाजा में सरदार जी एंपोरियम के नाम से कपड़ों का शोरूम है। मंगलवार रात बदमाशों ने शोरूम का शटर उखाड़कर वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ गए। 

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: गोलियों से भूनकर पूर्व प्रधान की हत्या, फिर गांव में मनाया जश्न, आरोपी बोले- जो भी सामने आएगा मार देंगे
विज्ञापन


वहीं बुधवार सुबह शोरूम पर पहुंचे व्यापारी ने शटर उखड़ा देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें

आबूलेन व्यापार संघ के संयुक्त सचिव राजवीर सिंह ने बताया कि बदमाश शोरूम से करीब 15 हजार रुपये नकद और लाखों का सामान ले गए। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें