पुलिस के अनुसार महिला से दुष्कर्म कर हत्या की गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने शव मॉर्चरी भिजवा दिया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम भी आई और जांच-पड़ताल की।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में घटना का खुलासा नहीं हुआ तो हाईवे जाम करेंगे। एसपी सिटी रणविजय सिंह, सीओ अखिलेश भदौरिया ने ग्रामीणों को जल्द ही खुलासे का आश्वासन दिया है।
वहीं घटना की जानकारी लगने पर एसएसपी अखिलेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/