फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबड़तोड़ मुठभेड़: शूटर सहित छह बदमाश दबोचे, 50 हजार की सुपारी लेकर की थी महिला की हत्या

Mon, 05 Aug 2019 11:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में होमगार्ड की पत्नी की 50 हजार की सुपारी लेकर हत्या करने वाले शूटर नरेंद्र और उसके तीन साथियों को लालकुर्ती पुलिस ने सोमवार को कैंट एरिया में हुई मुठभेड़ में दबोच लिया। 50 हजार के इनामी इस सुपारी किलर के पैर में पुलिस की गोली लगी। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गंगानगर थाना क्षेत्र के मामेपुर गांव निवासी होमगार्ड बृजेश बेनीवाल की पत्नी रेखा की बीती 23 जुलाई को बाउंड्री रोड पर हजारी की प्याऊ के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया था कि बृजेश ने लालकुर्ती के हंडिया मोहल्ला निवासी शूटर नरेंद्र कुमार को पत्नी रेखा की हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस बृजेश को जेल भेज चुकी है। लेकिन नरेंद्र फरार चल रहा था।

सोमवार को मुखबिर की सूचना पर लालकुर्ती पुलिस ने चेकिंग के दौरान माल रोड पर एक कार को रुकवाने की कोशिश की। लेकिन कार में सवार चार लोगों ने पुलिस पर गोली चला दी। इस दौरान कार से एक व्यक्ति उतरकर भागा तो पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। पुलिस ने उसे वहीं दबोच लिया।

विज्ञापन

वहीं, कार सवार तीन लोग वहां से फरार हो गए। पुलिस ने वायरलेस सेट से सूचना फ्लैश की, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर इन तीनों लोगों को भी पकड़ लिया। एसएसपी अजय साहनी के अनुसार घायल बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम नरेंद्र कुमार निवासी लालकुर्ती बताया। जिसने होमगार्ड की पत्नी की सुपारी लेकर हत्या की थी। शूटर को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पकड़े गए नरेंद्र के तीन साथियों से पूछताछ की जा रही है।

शूटर के साथी की तलाश 
पुलिस की गोली से घायल शूटर नरेंद्र ने बताया है कि रेखा की हत्या के वक्त उसके साथ बाइक पर लालकुर्ती निवासी अभिनंदन भी मौजूद था। अभिनंदन बाइक चला रहा था। होमगार्ड ने उन्हें रेखा के बारे में जानकारी दी जिसके बाद रेखा को गोली मारकर वह अभिनंदन के साथ फरार हो गया था। पुलिस ने अभिनंदन की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। वहीं, कैंट में दिनदहाडे़ मुठभेड़ होने की सूचना पर सीओ कैंट रामअर्ज और इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा समेत आसपास के थानों की पुलिस पहुंची थी।
विज्ञापन

दौराला में भी आमना-सामना, शराब तस्कर समेत दो धरे 

दौराला के मटौर गांव में भी पुलिस का शराब तस्करों से आमना-सामना हो गया। मुठभेड़ में एक तस्कर के पैर में पुलिस की गोली लगी, जबकि मौके से भाग रहे दूसरे बदमाश को भी दबोच लिया गया। 

एसओ दौराला रितेश कुमार ने बताया कि सूचना पर मटौर के जंगल में बाइक सवार तीनों बदमाशों की घेराबंदी की गई। जिस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में अरुण नाम का बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। अरुण के साथी सोनू को ईख के खेत से दबोच लिया गया जबकि विक्रांत भागने में सफल रहा। ये तीनों रुहासा गांव के हैं। इस दौरान सिपाही प्रवीण भी हाथ में गोली लगने से जख्मी हो गया। अरुण व सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

थाना प्रभारी का कहना है कि अरुण शराब तस्कर है जिस पर छह मुकदमे हैं। सोमवार को मुठभेड़ के दौरान तीन मुकदमे और दर्ज किए गए हैं। अरुण अपने साथियों के साथ हरियाणा से शराब लाता है। उसके बाद शहर और देहात में सप्लाई करता है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें