फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र नरसंहार : पीड़ितों से मिले नए डीएम और एसपी, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का दिलाया भरोसा

Mon, 05 Aug 2019 11:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
पीड़ितों से मिले नए डीएम और एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र के उभ्भा गांव में सोमवार को नवागत डीएम एसराम लिंगम और एसपी प्रभात चौधरी ने भूमि विवाद में मारे गए लोगों के परिजनों और घायलों से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर विवादित भूमि के बारे में पूछताछ की। अधिकारियों ने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन लोगों को न्याय दिलाया जाएगा।

विज्ञापन


17 जुलाई को घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में आदर्श सहकारी कृषि समिति की भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। इसमें गोली लगने से एक पक्ष के 10 लोगों की मौत और 28 लोग घायल हो गए थे। सोमवार को डीएम और एसपी उभ्भा पहुंचे और विद्यालय परिसर में पहले से मौजूद मृतकों के परिजनों और घायलों से घटना के बारे में जानकारी ली।

पीड़ितों ने बताया कि नियमों को दरकिनार कर कुछ लोगों ने समिति बनाकर भूमि अपने नाम करा ली, जबकि उस भूमि को वे लोग बाप दादा के समय से जोत रहे हैं। इतना ही नहीं, समिति से जुड़े लोगों ने ग्राम प्रधान यज्ञदत्त को सौ बीघे से अधिक भूमि बेच दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दबंगों के साथ ग्राम प्रधान भूमि पर कब्जा करने के लिए गया और मना करने पर उसने निहत्थे लोगों पर फायरिंग कर दी। डीएम और एसपी ने घटनास्थल पर पहुंच कर विवादित भूमि के बारे में तहसील से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ करने के साथ ही क्षेत्र की अन्य विवादित भूमि के बारे में भी जानकारी हासिल की। डीएम ने कहा कि अवैध रूप से जमीन कब्जा करने वालों के खिलाफ एंटी भू-माफिया के तहत कार्रवाई की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें