फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलफ्शां का कत्ल: पति का दिल न पसीजा, चंद पलों में मिटा दिया हंसता हुआ चेहरा, दो साल पहले हुआ था निकाह

Sat, 04 May 2024 06:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Murder Case : मेरठ में एक बड़े स्क्रैप कारोबारी ने अपनी पत्नी को दर्दनाक तरीके से मार डाला। हत्या करते वक्त उसका दिल भी नहीं पसीजा। वारदात के बाद वह परिवार के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन
गुलफशा का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में शनिवार को एक बड़े स्क्रैप कारोबारी ने अपनी पत्नी को दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया। इस सनसनीखेज घटना के बाद मोहल्ले में दहशत फैल गई। उधर, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति परिवार सहित मौके से फरार हो गया। बताया गया कि दो साल पहले ही उसका गुलफ्शां नाम की युवती से निकाह हुआ था। 

विज्ञापन


पत्नी को मारते वक्त न पसीजा दिल
बताया गया कि गुलफ्शां के साथ आए दिन मारपीट व गाली-गलौज की जाती थी। पति स्क्रैप कारोबारी समीर ने शुक्रवार को भी पत्नी के साथ मारपीट व अभद्रता की थी। इसके बाद शनिवार को उसने गुलफ्शां की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी को मारते वक्त उसका का दिल भी नहीं पसीजा। उसने चंद पलों में ही गुलफ्शां का हंसता हुआ चेहरा मिटा दिया।

नींद से न जागी पुलिस, कार्रवाई करती तो बच जाती गुलफ्शां की जान
यह मामला नौचंदी थाना क्षेत्र के ढबाई नगर का है। मृतक महिला ने दो दिन पहले ही नौचंदी पुलिस से हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया। अगर पुलिस महिला की शिकायत को गंभीरता से लेती तो शायद गुलफ्शां की जान बच सकती थी। अब घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। 

दो साल पहले दोनों बहनों का एक ही घर में हुआ था निकाह
जनपद मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर निवासी गुलफ्शां व सुमायला का निकाह मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के ढबाई नगर में रहने वाले बड़े स्क्रैप कारोबारी के परिवार में क्रमश समीर व मुशीर से हुआ था। शादी में भरपूर दान-दहेज दिया गया था। लोगों ने बताया कि इस परिवार के सदस्यों का हैदाराबाद में स्क्रैप का बड़ा कारोबार है। परिवार में पांच भाई हैं और सभी इसी कारोबार में लगे हैं। पूरा परिवार एक ही घर में रहता है। 

मृतक महिला की बहन व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
गुलफ्शां की हत्या से बहन सुमायला और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुमायला ने बताया कि वह बहन के कमरे में पहुंची तो सामने गुलफ्शां की लाश पड़ी थी। वह लाश से लिपट कर फूट-फूट कर रोने लगी। इस बीच मौका पाकर परिवार के तमाम सदस्य मौके से फरार हो गए।

वारदात के बाद मौके पर लगी भीड़
गुलफ्शां की हत्या के बाद घर के अंदर से चीखने की आवाज आई तो आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। वहीं, लोगों ने किसी तरह शुमायला को संभाला। बहन की हत्या से उसका रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं, मौके पर पहुंचे सीओ अखिलेश तिवारी व इंस्पेक्टर नौचंदी महेंद्र सिंह के सामने ही शुमायला ने पुलिस वालों को खूब खरी खोटी सुनाई। उसने आरोप लगाया कि गुलफ्शां ने पहले ही हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन नौचंदी पुलिस ने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया।

यह भी पढ़ें: BSF Jawan Death: बेटे को तिरंगे में लिपटा देख मां हुई बेहोश, सदमे में पत्नी और बहन, घरों में नहीं जले चूल्हे
विज्ञापन

सीओ अखिलेश तिवारी का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई है। तहरीर के आधार हत्या की मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: Bijnor: एकतरफा प्यार में कंप्यूटर टीचर को मारी गोली, भागते हुए CCTV में कैद हुआ छात्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें