इंस्टाग्राम पर परिचय बढ़ाकर ठग गिरोह की सरगना युवती ने एक युवक को मलेशिया में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और पीड़ित से नौ लाख 84 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने युवती व उसकी मां व बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। युवती को दिल्ली एयरपोर्ट के पास होटल से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी मां व बहन की तलाश की जा रही है।
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि एक मई को हिमांशु पुत्र अमर सिंह निवासी गांव खानपुर मिल मंसूरपुर ने थाना मंसूरपुर में मुकदमा दर्ज कराया था कि मलेशिया में नौकरी लगवाने के नाम पर उसके साथ खुशी चौधरी पुत्री बबलू निवासी सुभाष नगर, थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर ने अपनी मां व बहन की मदद से नौ लाख 84 हजार रुपये की ठगी की थी।