मां-बेटी हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में मेरठ के परतापुर में मां-बेटी की हत्या के मामले में एक और आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह मुख्य आरोपी शमशाद को बचाने के लिए पुलिस को गुमराह करता रहा। वहीं, एसएसपी ने बदनीयती के मामले में चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया।
परतापुर के भूड़बराल में पूनम उर्फ प्रिया व उसकी बेटी कशिश की हत्या कराने में गांव के ही नकुल शर्मा की भूमिका भी संदिग्ध है। शुक्रवार को परतापुर पुलिस ने नकुल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया मां-बेटी की हत्या के मुख्य आरोपी शमशाद के साथ नकुल शर्मा अक्सर थाने पर आता था। मां-बेटी की पैरवी करने वाली महिला चंचल और शमशाद की कई बार थाने में बैठकर मीटिंग हुई। नकुल शर्मा पुलिस को भी तीन महीने तक गुमराह करता रहा।
यह भी पढ़ें: लव जिहाद: मां-बेटी हत्याकांड में सहेली चंचल ने वायरल की ऑडियो, पुलिस की शर्मनाक करतूत से उठा पर्दा
पुलिस का दावा है कि नकुल को शमशाद के कारनामे की जानकारी पहले से ही थी। शमशाद को बचाने के लिए वह चंचल पर आरोप लगाता था। बताया जा रहा है कि नकुल ने ही शमशाद की पुलिस से सांठगांठ कराई थी। नकुल पर दिल्ली की एक लड़की से 2015 में हाईवे पर गैंगरेप का भी आरोप है। पुलिस से मारपीट में वह जेल भी जा चुका है।
यह भी पढ़ें: मेरठ: दबिश देने गई पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फायरिंग कर बचाई जान, ये है पूरा मामला
रिश्वत का ऑडियो वायरल
पुलिस के अनुसार, नकुल की ऑडियो वायरल हुई है, जिसमें वह पुलिस को 1.30 लाख रुपये की रिश्वत देने की बात कह रहा है। ऑडियो में मुख्य आरोपी शमशाद को बचाने के लिए रिश्वत देने की बात कही जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/