वहीं राजेश की पत्नी की दोपहर में कॉल आई कि वह हरिद्वार में हैं। वह वापस सकुशल लौट आई है। पुलिस के अनुसार, महिला ने बताया कि वह मंगलवार को बेगमपुल स्थित एक बैंक गई थीं। वहां से दो बदमाश उसे अगवा कर ले गए। बुधवार को पुलिस ने गाजियाबाद की महिला और पत्नी से घंटों पूछताछ की। लेकिन राजेश का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने परिवार के लोगों के मोबाइल की भी सीडीआर निकाली है। उनको धमकी देने वाला कौन है, इसकी जांच कराई जा रही है।
प्रॉपर्टी डीलर की तलाश में पुलिस लगी है। बदमाशों ने उसका अपहरण नहीं किया है। पुलिस की जांच में आपसी विवाद सामने आ रहा है। कई बिंदु पर जांच चल रही है। गाजियाबाद की महिला को परिवार के लोग पहले से जानते है। -अखिलेश कुमार, एसएसपी
आपसी विवाद बता रही पुलिस
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि राजेश अहलूवालिया के लापता होने की वजह परिवार का विवाद है। तीन साल पहले राजेश ने एक डॉक्टर को चार करोड़ में मकान बेचा था। जिसका बयाना भी आ चुका है। राजेश का एक बेटा और एक बेटी है। दोनों जॉब करते हैं। राजेश के मोबाइल में गाजियाबाद की एक महिला का नंबर मिला था। जिसके आधार पर उसको पकड़ा गया है। पुलिस अभी दोनों महिलाओं से पूछताछ में जुटी है।
बारीकी से की जा रही जांच
देर रात तक एसपी देहात और एएसपी कैंट सतपाल सिंह इस मामले की जांच करने में जुटे रहे। पुलिस ने कहा कि राजेश की कार बिजली बंबा बाईपास पर लावारिस मिली है। ऐसे में पुलिस कोई घटना होने की आशंका जता रही है। पुलिस सीडीआर के अलावा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगालने में जुटी है।