आखिर कौन हैं जो खरीद रहे थे अवैध पिस्टल
पुलिस को अब उन लोगों की तलाश है जो इस अवैध फैक्टरी के संचालकों से हथियार खरीद रहे थे। गिरफ्तार सरगना और उसके साथियों से खरीदारों के नाम पते और उनका नेटवर्क पूछा जा रहा है।
दागी लोगों को गैंग में जोड़ा
गिरोह में दागी लोगों को इरशाद और राशिद जोड़ रहे थे। जिनके खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज है। आरोपी आस मोहम्मद पर दुष्कर्म, हसीन उर्फ भूरा आर्म्स एक्ट की धारा में, आमिर दिल्ली से 50 हजार का इनाम रह चुका। जुल्फिकार अवैध हथियार सप्लाई के मामले में किठौर, ब्रह्मपुरी में पहले से नामजद था। इसके अलावा भी अन्य आरोपियों पर अलग-अलग थानों में लूट, चोरी के मुकदमे दर्ज है।
यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें
ये हुए गिरफ्तार
शालीमार गार्डन लिसाडी गेट निवासी इकबाल, आमिर, समर कॉलोनी निवासी आस मोहम्मद, इरशाद, ब्रह्मपुरी निवासी हसीन, शहजाद कॉलोनी निवासी आमिर गिरफ्तार हुए हैं।
इनकी अभी पुलिस को है तलाश
राशिद, शहजाद उर्फ बंटी, इसरार, शाहिद, जुल्फिकार।
सात पिस्टल बरामद
पुलिस ने फैक्टरी से सात पिस्टल बरामद की हैं। तीन अधबनी पिस्टल, 201 मैगजीन मिली हैं। पुलिस ने पिस्टल बनाने के औजार, खराद की मशीन भी बरामद की है।