फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ते में किताब नहीं, नशीला पदार्थ लेकर पढ़ने गई थी छात्रा

Sun, 06 Dec 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्रीनगर स्थित एक गर्ल्स पब्लिक स्कूल में तलाशी अभियान में एक छात्रा से मोबाइल फोन और नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। स्कूल प्रशासन ने परिजनों को बुलाया और छात्रा को एक महीने के लिए स्कूल से निष्कासित किया है। मामला उजागर न हो, इसलिए स्कूल प्रशासन ने पुलिस को भी बताना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन


केंद्रीय सेवा में अधिकारी की बेटी ने ड्रग्स स्कैंडल का भंडाफोड़ किया था। छात्रा ने बताया था कि उसके स्कूल में छात्राएं नशीले पदार्थों का सेवन करती हैं। दो दिन पहले स्कूल प्रशासन ने गुपचुप तरीके से क्लास रूमों की तलाशी कराई थी। जिसमें 15 छात्राओं के पास से मोबाइल फोन बरामद हुए। चौंकाने वाला मामला यह है कि एक नाबालिग छात्रा से एक मोबाइल फोन के अलावा नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ। इसकी बरामदगी से स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

शिक्षिका ने छात्रा से उसके परिजनों का मोबाइल नंबर मांगा तो उसने देने से इंकार कर दिया। शिक्षिका ने उसे स्कूल से निष्कासित करने की धमकी दी, तब जाकर छात्रा ने शिक्षिका की अपने परिजनों से बात कराई। परिजन स्कूल पहुंचे तो घंटो बातचीत के बाद स्कूल प्रशासन ने एक महीने के लिए छात्रा को निष्कासित करने का फैसला सुना दिया। इस मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की गई।
विज्ञापन


स्कूलों में ड्रग्स बेचने वालों की धरपकड़
ड्रग्स सप्लायर डायट में बाबू दीपेंद्र को जेल भेजने के बाद डीआईजी आशुतोष कुमार ने अपनी टीम को स्कूल-कॉलेज के आसपास ड्रग्स बेचने वालों की धरपकड़ तेज करने के निर्देश दिए है। शनिवार को कई स्कूलों के आसपास पुलिस की टीम लगी थी। हालांकि पुलिस को अभी कामयाबी नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें