फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत की चौखट पर पहुंचते ही बिटिया ने खोला बड़ा राज

Tue, 24 Nov 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्रीनगर ड्रग्स स्कैंडल का सनसनीखेज मामला और भी ज्यादा गंभीर हो गया है। सोमवार को बिटिया ने बयान में नामजद आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट में 164 सीआरपीसी के बयान कराने के बाद बिटिया का ब्लड सैंपल लेते हुए मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन


केंद्रीय सेवा में अधिकारी की नाबालिग बेटी ने बीते बुधवार ड्रग्स स्कैंडल का भंडाफोड़ करते हुए शशांक प्रधान, सिद्धार्थ गुर्जर, शुभम प्रधान, अरीब सिद्दीकी और साकिब पर गैंगरेप के प्रयास का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस एक आरोपी अरीब को जेल भेजकर मामले को दबाने में जुटी थी। चौतरफा दबाव के बाद रविवार को ही थाना मेडिकल पर पीड़िता के 161 सीआरपीसी के तहत पुलिस ने करीब तीन घंटे तक बयान दर्ज किए थे। जिसमें पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना को सिलसिलेवार ढंग से बताया था।

और भी आरोपी होंगे बेनकाब
सोमवार को पुलिस ने पीड़ित छात्रा के कोर्ट में 164 सीआरपीसी के बयान दर्ज कराए। सीओ सिविल लाइन बाला साहेब वीर कुमार के मुताबिक छात्रा ने 164 सीआरपीसी के बयान में नामजद पांचों आरोपियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। उसके बाद पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस का दावा है कि पीड़ित छात्रा ने नामजद आरोपियों के अलावा भी कई लोगों का नाम उजागर किए है। पुलिस उनको भी बेनकाब करेंगी।
विज्ञापन


गैंगरेप की धारा भी बढे़गी
बिटिया के बयान दर्ज होने के बाद पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी। इस मामले को लेकर विवेचक विनय कुमार सोमवार देर शाम एसएसपी से मिले। एसओ मेडिकल बचन सिंह सिरोही का कहना है कि नामजद आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की धारा बढ़नी तय हो गई है।

छात्रा की सुरक्षा पर उठे सवाल
बिटिया की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बिटिया ने ड्रग्स स्कैंडल का खुलासा किया, जिसमें कई नेताओं के बेटे शामिल हैं, इसकी जानकारी पुलिस को भी है। सोमवार को बिटिया के कोर्ट में बयान कराने के दौरान उसके साथ केवल एक महिला कांस्टेबिल और अकेला विवेचक ही था। पीड़ित छात्रा को अपर जिला जज स्पेशल कोर्ट पॉस्को के समक्ष विवेचक ने पेश किया। जहां से पीड़िता के बयान दर्ज कराए जाने के लिए एसीजेएम कोर्ट संख्या-7 की अदालत में भेजा गया। इस दौरान छात्रा के परिजन भी साथ रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें