फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ऑफिस में पत्नी और सास को कुचलने की कोशिश

Tue, 17 Nov 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस के सामने सोमवार दोपहर होर्डिंग व्यापारी ने अपनी पत्नी और सास को फॉरच्यूनर गाड़ी से कुचलने की कोशिश की। घायल होने के बावजूद मां-बेटी ने आरोपी को गाड़ी से खींचकर जमकर पीट डाला। करीब एक घंटे तक चले फैमिली ड्रामे के बाद सिविल लाइन थाने पर आरोपी पति समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन


मोहल्ला भगवतपुरा, ब्रह्मपुरी निवासी अलका पुत्री अशोक कुमार की शादी एक साल पहले हापुड़ निवासी होर्डिंग व्यापारी प्रेम सिंह उर्फ वरुण से हुई थी। आरोप है कि दो सप्ताह रखने के बाद वरुण ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। दोनों परिवारों में कई बार पंचायत हुई। सुलह न होने पर अलका के प्रार्थनापत्र पर तत्कालीन डीआईजी रमित शर्मा के निर्देश पर महिला थाने में वरुण और उसके साथियों पर दहेज उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोपों में केस दर्ज हुआ था।

महिला थाने से कोई कार्रवाई न होने पर अलका अपनी मां देवेंद्री, बुआ उषा, मिन्नी समेत आठ महिलाओं के साथ सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची थी। महिलाएं एसएसपी ऑफिस के सामने खड़ी थीं। तभी वरुण दो दोस्तों और ड्राइवर के साथ फॉरच्यूनर गाड़ी से पहुंचा। बातचीत के दौरान दंपति में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। वरुण गाड़ी में बैठकर भागने लगा। तभी अलका और उसकी मां गाड़ी के सामने खड़ी हो गईं।
विज्ञापन


वरुण ने गाड़ी से पत्नी और सास को टक्कर मरवा दी। मां बेटी सड़क किनारे ईंटों पर जा गिरीं। पति का दुस्साहस देखकर लोगों की भीड़ लग गई। वरुण ने भागने की कोशिश की, लेकिन भीड़ में उसकी गाड़ी फंस गई। मां-बेटी और उनके साथ आई महिलाओं ने वरुण को गाड़ी से उतारकर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

तमाशबीन बनी पुलिस
एसएसपी ऑफिस के ठीक सामने इतना सब कुछ होने के बावजूद पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे। एसपी देहात को जब पता चला तो उन्होंने दोनों पक्षों को सिविल लाइन थाने भिजवाया। अलका की तहरीर पर वरुण और तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।

थानों में लगे वरुण के होर्डिंग
आरोपी वरुण के हापुड़ के सभी थानों पर होर्डिंग लगे है। जिसके चलते छह माह बाद भी महिला पुलिस ने कार्रवाई के बजाए साठगांठ कर केस में एफआर लगा दी थी। पुलिस अफसरों से शिकायत पर दोबारा जांच शुरू हुई। अलका ने आरोप लगाया कि वरुण तीन शादी कर चुका है। तीन माह पत्नी को रखता और फिर उसको संतान न होने का दावा कर तलाक दे देता है। महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ करने वाले को वह नहीं छोड़ेगी।

आज छोड़ दे, जैसा कहेगी वैसा होगा
महिलाओं ने वरुण को पीट-पीटकर अधमरा किया। खून में लथपथ वरुण बोला, तू मेरी पत्नी है। आज छोड़ दे, जैसा कहेगी वैसा होगा। वहां से गुजरने वाले लोग दंपति के बीच मारपीट की वीडियो मोबाइल से बनाने में लगे थे। अलका के साथ आई महिलाओं ने भी मारपीट की वीडियो बनाई।

गाड़ी पर किया पथराव
वरुण को खींचने के दौरान महिलाओं ने फॉरच्यूनर गाड़ी पर पथराव कर शीशे तक तोड़ डाले। ड्राइवर ने एक बार तो भीड़ में गाड़ी दौड़ाने का प्रयास किया। बाद में गाड़ी में बैठे लोगों ने खिड़की खोल दी। जिसके बाद महिलाओं ने वरुण को बाहर खींच लिया। कुचलने के प्रयास की बात कहकर महिलाओं ने वरुण को जमकर पीटा और उसको ईंट भी मारने की कोशिश की। गनीमत रही कि महिलाओं ने वरुण के सिर पर ईंट नहीं मारी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें