फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद योगेश भदौड़ा के नाम पर मांगी 30 लाख की रंगदारी

Sat, 07 Nov 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कुख्यात योगेश भदौड़ा के नाम पर दो बदमाशों ने शुक्रवार को विमलश्री हॉस्पिटल संचालक डॉ. पीयूष गुप्ता से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। 24 घंटे में पैसे न देने पर डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी गई है। इसे लेकर आईएमए के डॉक्टरों में आक्रोश है। डॉक्टरों ने देररात एसएसपी आवास पर हंगामा कर एसएसपी को शिकायत पत्र सौंपा। एसएसपी के निर्देश पर रेलवे रोड थाने में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


रेलवे रोड क्षेत्र के आनंद पुरी निवासी वरिष्ठ चिकित्सक पीयूष गुप्ता का रेेलवे रोड पर विमलश्री हॉस्पिटल है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे दो बदमाश अस्पताल पहुंचे। उस समय डॉक्टर मरीजों को देख रहे थे। तभी एक बदमाश ने मरीज बनकर डॉक्टर को दिखाने के लिए अपना नाम लिखवाया। दोपहर करीब 12:30 बजे बदमाश डॉक्टर के पास पहुंचा।

आरोप है कि बदमाश ने खुद को योगेश भदौड़ा द्वारा भेजने की जानकारी देते हुए डॉक्टर से 30 लाख की रंगदारी मांगी। बदमाशों ने धमकी दी कि अगर उसने पुलिस या किसी को इसकी जानकारी दी तो अंजाम ठीक नहीं होगा। साथ ही कहा कि 24 घंटे बाद आकर 30 लाख रुपये ले जाएंगे।
विज्ञापन


डॉ. पीयूष गुप्ता ने आईएमए अध्यक्ष डॉ. तनुराज सिरोही को मामले की जानकारी दी। भदौड़ा के नाम से रंगदारी मांगने की जानकारी पर डॉक्टरों में नाराजगी फैल गई। इसे लेकर डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल देररात एसएसपी से मिला। डॉक्टरों ने बताया कि बदमाश रंगदारी मांगेंगे तो हम कैसे काम कर पायेंगे।

सीसीटीवी फुटेज में कैद दोनों बदमाश?
अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों बदमाश कैद हो गए हैं। इसकी फुटेज डॉक्टरों ने एसएसपी और थाना पुलिस को दे दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल एएसपी सिद्धार्थ को फोन कर दोनों बदमाशों की जानकारी जुटाने को कहा। एसएसपी डीसी दूबे ने बताया डॉक्टरों का प्रतिनिधिमंडल आया था। उनकी शिकायत पर रेलवे रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें